घर पर बनाएं कोलकाता स्टाइल चटपटा झाल मुरी 😋 – 5 मिनट में ऐसा स्वाद कि बार-बार खाने का मन करेगा!

घर पर बनाएं कोलकाता का फेमस चटपटा झाल मुरी 😍 सिर्फ 5 मिनट में तैयार होने वाली ये आसान रेसिपी स्वाद में लाजवाब है। जानें बनाने का सही तरीका!

Neelam Singh
Neelam Singh

Updated: Apr 22, 2026 09:59 am IST

कोलकाता स्टाइल झाल मुरी रेसिपी

झाल मुरी कलकत्ता की सड़को पर बेचने वाली यह एक चटपटी स्ट्रीट चार्ट है। सबसे पहले एक कटोरे में मुरमुरे ले और याद रखे आपके मुरमुरे एकदम कुरकुरे होने चाहिए। उसमे उबला हुवा आलू, 1 बारीक़ कटा हुवा प्याज, 1 बारीक़ कटा हुवा टमाटर, 1-2 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च, आधा बारीक़ कटा हुवा खीरा। इसमें जाने वाले खास मसाले  मुंग फली, चनाचूर, बुने हुए चने, बारीक़ धनिया, निम्बू का रस, जाल मुरी का चार्ट मसाला, कला नमक और सरसो का तेल।

इसे भी पढ़े: डायबिटीज मरीजों के लिए 7 हेल्दी रेसिपी

चटपटा झाल मुरी घर पर बनाने का तरीका

1. झाल मुरी बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में कुरकुरे मुरमुरे ले अगर मुरमुरे कुरकुरे नहीं है तो उसे हलकी धीमी आंच पर रखे जिससे वो कुरकुरे हो जायेंगे।

2. अब उबला हुवा ले और उसे क्यूब के स्टाइल में काटे, 1 बारीक़ कटा हुवा प्याज, 1 बारीक़ कटा हुवा टमाटर, 1-2 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च, आधा बारीक़ कटा हुवा खीरा डाले।

3. उसके बाद उसमे मसाला ऐड करे पहले 1 छोटा चम्मच कला नमक, 1 छोटा चम्मच चार्ट मसाला, मुंग फली , चनाचूर,  बुने हुए चने, बारीक़ कटा हुवा धनिया, निम्बू का रस डाल दे।

4. आखिर में उसमे सरखो का तेल डाले याद रखे इसमें कच्चे सरसो के तेल का स्वाद ही झाल मुरी को ज्यादा चटपटा बनता है।

5. सब्जी सामग्री मिक्स करने के बाद इसे जल्दी से परोसे क्युकी सब्जिया और मसाले की वजह से पानी छूटता है तो झाल मुरी नरम हो जाती है।

झाल मुरी ज्यादातर स्कूल के बहार, ट्रैन में, बस स्टेशन के पास इसका स्टॉल लगाया जाता है यह हल्का नास्ता होता है जिसे लोग शाम को खाना ज्यादा पसंद करते है।

इसे भी पढ़े: गर्मियों में बनाएं 8 ठंडी-ठंडी ड्रिंक रेसिपी