पीरियड का दर्द नॉर्मल नहीं है! शरीर दे रहा है खतरे का संकेत – जानिए कारण और पक्का समाधान

आज इस आर्टिकल में बताया गया है की महिलाओ को पीरियड में होने वाला दर्द नॉर्मल होता है या कोई और वजह है। ज्यादा दर्द आपके लिए खतरा भी हो सकता है ज्यादा दर्द और हैवी फ्लो के दौरान क्या डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

Neelam Singh
Neelam Singh

Updated: Apr 25, 2026 10:30 am IST

लड़कियों और महिलाओ को पीरियड के दौरान दर्द होना आम समस्या है। पीरियड के १ – २ दिनों में या फिर उससे पहले दर्द होना शुरू हो जाता है इसलिए उन दिनों में लड़कियों और महिलाओ को खुद पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। लेकिन अगर पीरियड का दर्द आपके रोजाना कार्य यानि ऑफिस, स्कूल, घर – किचन संभालना इसपे असर करे तो यह आम बात नहीं होती डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

पीरियड में दर्द होना आम बात कब होती है?

महिलाओ को पीरियड में हल्का दर्द होना आम बात है यह प्रोस्टाग्लैडिन हार्मोन्स के कारन गर्भाशय की मासपेशियो में संकुचन से होता है। अगर पीरियड (मासिक धर्म) के दौरान हल्का पेट दर्द, कमर दर्द, या हलकी ऐठन होना सामन्य बात है। लेकिन ज्यादा दर्द या फिर ज्यादा मासिक आना अच्छी बात नहीं होती यह ऐंडोमेट्रियोसिस जैसी परेशानी का संकेत होने की सम्भावना है।

यह भी पढ़े: हर माँ को अपने बच्चों को सिखानी चाहिए ये 8 अच्छी आदतें

पीरियड में असामान्य दर्द कब होता है?

अगर आपका दर्द असहनीय हो जाये या आपो पैन किलर लेनी पड़े फिर भी दर्द कम नहीं होता तो यह सामान्य बात नहीं होती। ज्यादा खून का बहाव या क्लॉट आना नुकशानकारक होता है। 3 – 4 दिन के बाद भी ब्लीडिंग का ज्यादा बहाव आपके लिए हानिकारक हो सकता है। अगर दर्द के कारण आपके रोज के कार्य में रूकावट आये तो ऐसा होने पर डॉक्टर की सालाह अवश्य ले।

पीरियड में दर्द से रहत कैसे पाए?

हल्का गर्म पानी और हर्बल चाय पीना आपको आराम दे सकता है। पेट, कमर और निचले हिस्से में गर्म पानी का सेक करे हिट थेरपी भी ले सकते है इससे दर्द से राहत मिलती है। हल्का व्यायाम, योगा या वॉकिंग आपको मानशिक आराम दे सकता है इससे आपको हल्का महसूस होगा। खाने में केला, हरी सब्जिया, गर्म दूध या डार्क चोकोलेट आप भरी मात्रा में खाना खाये इससे आपकी कमजोरी दूर हो जाएगी।

पेट या कमर में दर्द हो तो उस जगह हलकी तेल की मालिस करे इससे आपको आराम मिल सकता है। आपको अगर ज्यादा दर्द हो बिक्लुल भी रहत नहीं है तो तुरत डॉक्टर की सलाह ले कर पाई कीलर ले लेनी चाहिए।

यह भी पढ़े: Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी के पहले 3 महीनों में किन बातों का ध्यान रखें

पीरियड के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी चाहिए घर का हल्का और आराम मिले उतना ही कार्य करना चाहिए। चाय कोफ़ी का ज्यादा सेवन न करे इससे आपका दर्द बढ़ सकता है। ज्यादा मसाले वाली और चटपटी चीजे नहीं खानी चाहिए। सेनेटरी पेड का इस्तमाल करे और उसे 4 – 5 घंटे में बदल देना चाहिए नहीतो इंफेक्शन हो सकता है। प्राइवेट जगह को गर्म पानी से साफ करे साबुन या शावर जेल न इस्तमाल ना करे। ज्यादा भरी सामान या अधिक कार्य ना करे इससे आपका दर्द बढ़ सकता है और मासिक का बहाव भी बढ़ सकता है।