Vastu Tips: वास्तु अनुसार मनी प्लांट को सही दिशा में रखें, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी!

सभी लोग अपने घर में मनी प्लांट लगाते है जिसे घर में पैसे और समृद्धि बढे लेकिन क्या आपको पता है मनी प्लांट को गलत दिशा या गलत जगह रखने से पैसो की तंगी भी आ सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को सही दिशा में रखना और संतुलन बनाये रखना बहुत जरुरी होता है। मनी प्लांट केवल पैसों के लिए नहीं, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति भी लाता है।

Neelam Singh
Neelam Singh

Updated: Apr 29, 2026 10:38 pm IST

मनी प्लांट को लगाना बहुत ही शुभ माना गया है क्युकी इसे धन की वृद्धि होती है यह धन और समृद्धि का प्रतिक है। मनी प्लांट लगाने से पहले आपको उसकी सही दिशा और सही स्थान के बारे में पता होना चाहिए जिससे नकारात्मक ऊर्जा आपके घर से दूर रहे। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट लगाना बहुत ही शुभ होता है।

Money plant vastu tips: धन वृद्धि के लिए मनी प्लांट से जुड़े खास उपाय

1. घर में मनी प्लांट को लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) दिशा सबसे शुभ होती है। मनी प्लांट को केवल घर की सजावट के लिए नहीं बल्कि आर्थिक वृद्धि के लिए लगाया जाता है इसलिए उसका सही दिशा में लगाना आवश्यक है। उतर – पूर्व दिशा में भूलकर भी मनी प्लांट न लगाए क्योंकि इससे धन की कमी आ सकती है।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट की बैल जमीन पर फैलनी नहीं चाहिए इससे वास्तु दोष लगता है और धन हानि होने की सम्भावना बढ़ती है। मनी प्लांट की बैल ऊपर की तरफ बढ़ानी चाहिए क्युकी जितना ऊपर की दिशा में चढ़ती है उतनी आपकी धन की वृद्धि होती है।

3. मनी प्लांट में सुखी पत्तिया या पिली पत्तिया नहीं होनी चाहिए अगर दिखे तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। मनी प्लांट हरा – भरा होना चाहियें जिससे पारिवारिक समस्या दूर होती है और मानशिक शांति प्राप्त होती है।

इसे भी पढ़े: घर में गलत दिशा में रखें पैसे कंगाल बना सकता है… ज़ल्द ही हटा दे वरना

4. आप मनी प्लांट को लगाने के लिए गमला या पानी की बोतल का भी इस्तमाल कर सकते है। याद रहे, आप जिस कंटेनर में इसे लगाते हैं, वो साफ-सुथरा होना चाहिए।

घर में मनी प्लांट रखने के नियम

5. याद रहे मनी प्लांट को घर के बाहर नहीं रखना चाहिए, उसे तेज धूप नहीं लगनी चाहिए। मनी प्लांट को घर के अंदर लगाना शुभ होता है और वो तेजी से बढ़ता है और आपको उतनी जल्दी सफलताएं प्राप्त होती हैं।

6. मनी प्लांट को आप किसी को उपहार के तोर पर भी दे सकते है और आप को कोई माने प्लांट उपहार में दे तो ले सकते है यह बहुत ही शुभ होता है।  मनी प्लांट को उपहार में लेना आपकी आर्थिक वृद्धि होने का संकेत देता है।

7. मनी प्लांट को कांच की बोतल में रखने से इसका शुभ प्रभाव आपके घर में पड़ता है।

इसे भी पढ़े: वास्तु शास्त्र: घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने के 7 आसान उपाय

Images Credit: Freepik | Pexels | Shutter Stock

हेल्थ

और देखें

गर्भावस्था सलाह

और देखें

स्वप्न शास्त्र

और देखें