घर में नहीं आ रही सुख शांति और समृद्धि तो आज ही अपनाये यह 7 वास्तु टिप्स जल्द ही दूर होगी सारी समस्या।

वास्तु शास्त्र की मदद से घर में सुख, शांति, और समृद्धि बढ़ाये जानिए क्या है सही वास्तु टिप्स। अगर आप के घर में खुशिया और शांति नहीं है तो इसका मतलब है आप के घर में नकारात्मक ऊर्जा है  जिसे आपको जल्द ही दूर करना चाहिए।

Neelam Singh

Updated: Mar 08, 2026 05:00 pm IST

कड़ी महेनत के बावजूद समृद्धि में बढ़ावा नहीं हो रहा तो इसका मतलब है आपको घर में कुछ सही चीजे करने की आवश्यकता है। अगर आप आपके घर में सुख शांति और समृद्धि बढ़ाना चाहते है है आज ही यह वास्तु टिप्स आजमाए जिसे आपका जीवन बदल सकता है।

वास्तु शास्त्र के के यह 7 धार्मिक और आध्यात्मिक उपाय

आइये जानते है वास्तु शास्त्र के के यह 7 धार्मिक और आध्यात्मिक उपाय जिससे आपके जीवन में खुशिया आ सकती है।

1. घर का मुख्य प्रवेश द्वार

यह बात हमेशा याद रखे की आपके घर का मुख्य प्रवेशद्वार हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की और होना चाहिए इससे हमेशा सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। घर के मुख्य प्रवेशद्वार पर तुलसी का पौधा लगाने से समृद्धि बढ़ती है व्यापार में तरक्की मिलती है। वास्तु शास्त्र कहता है की मुख्य द्वार उतर दिशा में होना मतलब आपको धन का लाभ होगा और यह उतर मुखी घर है। अगर आप एक व्यापारी है तो आपके व्यापार में तरक्की होगी आपको कभी धन की कमी नहीं होगी। आप अगर नौकरी करते है तो आपका प्रमोशन या आपकी पगार बढ़ सकती है। उतर दिशा में धन के देवता कुबेर का वास होता है तो आपको हमेशा धन लाभ होगा ऐसा वास्तु शास्त्र कहता है।

इसे भी पढ़े: घर में गलत दिशा में रखें पैसे कंगाल बना सकता है… ज़ल्द ही हटा दे वरना

2. पूजा घर

वास्तु शास्त्र के हिसाब से आपको घर में पूजा घर ऐसी जगह रखना चाहिए जहा सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हो इसलिए उन्हें सही दिशा में रखना आवश्यक है। यदि घर में पूजा घर दक्षिण दिशा की और है तो आज उसे सही दिशा में स्थापित करे क्युकी दक्षिण दिशा से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर पूर्व या पक्षिम दिशा में होना चाहिए पूर्व दिशा की और मुख होना बहुत ही शुभ होता है।

3. घर की सजावट

क्या आप जानते है की घर में गलत दिशा में सजावट भी आपके घर में वास्तु दोष का कारन बन सकता है। घर में सभी चीजे सही दिशा और सही जगह रखनी चाहिए। जैसे की घर में मनी प्लांट और तुलसी का पौधा पूर्व दिशा में रखना चाहिए इससे घर में सकारत्मकता बढ़ती है। घर की दीवारों पर हल्का रंग लगाए इससे परिवार में शांति बानी रहती है। घर में क्रिस्टल का कछुवा रखने से सौभाग्य और शांति आती है इससे उत्तर की और रखे।

4. घर की सफाई

घर की सही सफाई करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और घर में शांति और खुशहाली आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जाले या मकड़ी नजर आये तो उसे हटा देना चाहिए इससे घर में अशांति आती है। घर में मंदिर और किचन हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए इससे सौभाग्य प्राप्त होता है। किचन में जूठे बर्तन या गन्दा छोड़ न अन्नपूर्णा का अपमान होता है इसलिए इन बातो का खास ध्यान रखे।

5. बेडरूम की सजावट

वास्तु नियम के अनुसार बेडरूम की गलत सजावट से आपके रिश्ते में प्रभाव पड़ता है। बेडरूम में बिस्तर के सामने शीशा नहीं लगाना चाहिए इससे आपके जीवन में अशांति आ सकती है। बेडरूम में देवी देवताओ की फोटो नहीं लगानी और दीवारों पर हल्का रंग लगाना चाहिए। बेडरूम का दरवाजा बिस्तर के सामने नहीं होना चाहिए और सोते समय आपका सर पूर्व या पक्षिम दिशा की और रखना चाहिए।

6. किचन की दिशा

घर में किचन पूर्व दिशा या तो पक्षिम दिशा की और रखना चाहिए इससे घर में समृद्धि आती है पूर्व दिशा में अग्नि देवता का वास होता है तो पूर्व दिशा उत्तम होती है। किचन में खाना बनाने के बाद गैस हमेशा साफ करना चाहिए इससे वास्तु दोष नहीं लगता। रात को किचन में जूठे बर्तन न छोड़े इससे पैसो की तंगी रहती है।

7. टॉइलट की जगह

घर की सुख,शांति,और समृद्धि बढ़ने के लिए टॉइलट का सही दिशा में होना भी अति महत्व पूर्ण होता है। टॉइलट उतर या दक्षिण दिशा की और होना चाहिए टॉइलट का उपयोग करने के बाद उसका दरवाजा हमेशा बंध कर देना चाहिए। किचन या पूजा घर के सामने टॉइलट नहीं होना चाहिए इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा और अशांति आती है।

हेल्थ

और देखें

There are no posts available in this category yet.

गर्भावस्था सलाह

और देखें

There are no posts available in this category yet.

स्वप्न शास्त्र

और देखें