Swapna Shastra: श्रावण महीने में दिखे ये 5 सपनें तो मिलेगा ऐसा संकेत की चमक जाएगी किस्मत!

Har Har Mahadev: सावन मास  शरू हो गया है शास्त्रों के अनुसार इस मास में जितने भी शुभ कार्य होते है वो सभी सफल होते है। दोस्तों आज बात करने वाले है सावन मास में आने वाले सपने के बारे में जिसका रहस्य इंसान के जीवन को बदल सकता है। इंसान के हर सपने के पीछे एक रहस्य छिपा हुवा होता है जो उसके आने वाले कल को दर्शाते है। इंसान सपने में जो भी देखता है उससे उनके भविष्य में कोई न कोई बदलाव आता है। सपने इंसान को आने वाले कल में शुभ होगा या अशुभ उसका संकेत देता है।

हिंदू धर्मो में सावन मास को सबसे शुभ और पवित्र मास बताया गया है। सावन मास में कई महत्वपूर्ण त्यौहार मनाये जाते है और इस मास में भगवान शिव और पार्वती की पूजा की जाती है। पुराने शास्त्रों में कहा गया है की सावन मास के सोमवार बहुत ही शुभ होते है इस दिन उपवास करने से भोलेनाथ मनचाहा फल प्रदान करते है। भगवान शिव की पूजा और आराधना करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है इंसान का हर कार्य शुभ और सफल हो जाता है।

सपनो की दुनिया में आज एक ऐसे सपने के बारे में बात करने वाले है जिससे आपके जीवन में बहुत ही लाभदाई फल प्राप्त हो सकते है। सपने में सावन मास में भगवान दिखाई दे तो आपके जीवन के सारे दुःख दूर हो जायेगे। व्यक्ति को सावन मास में क्या क्या दिखाई दे सकता है और उनका का क्या रहस्य है उसके बारे में जानते है।

Table of Contents show

सावन मास में दिखाई देने वाले सपनो की विभिन्न अवस्थाये

इंसान को सावन में इस तरह के सपने आ सकते है और इसके रहस्य भी निचे बताये गए है। सपने में सावन मास में महादेव को देखना, सपने में सावन मास में शिव पार्वती को साथ में देखना, सपने में सावन मास में शिवलिंग देखना, सावन मास में सपने में साप देखना, सपने में सावन मास में गणेश जी को देखना, सावन मास में सपने में कार्तिकेय देव देखना, सावन मास में सपने में नंदी बैल को देखना इत्यादि। आइये इन विभिन्न अवस्थाओं को विस्तार से जानते है।

सावन मास में सपने में महादेव को देखना (Savan Mas Me Mahadev Ko Dekhna)

हिंदू धर्मो में कहा गया है की सावन मास में सपने में महादेव को देखना बहुत ही शुभ होता है। इंसान की हर मनोकामना पूर्ण होती है और उसे मनचाहा फल भी मिलता है। सावन मास महादेव की आराधना और पूजा का मास होता है इस सपने से इंसान का कार्य सफल होने का संकेत मिलता है। सावन मास में अगर इंसान किसी कार्य की शरुआत करेगा तो वो सफल होगा।

इंसान को सावन मास में महादेव की पूजा करनी चाहिए जिससे उनका अधूरा कार्य बिना किसी रूकावट के पूरा हो सके। सपने में महादेव को देखना इसका अर्थ है की जल्द ही इंसान के जीवन की सारी परेशानी दूर होने वाली है।

सावन मास में सपने में शिव पार्वती को साथ में देखना

सावन मास में ऐसा सपना आना बहुत जी शुभ और पवित्र होता है। सावन मास में सपने में शिव पार्वती को साथ में देखना इसका अर्थ यह है की आने वाले दिनों में विवाह का योग होने का संकेत है। इंसान का विवाह जिस व्यक्ति से होगा उसके साथ उसका रिश्ता सच्चा और मजबूत बन जायेगा। शिव पार्वती की जोड़ी की तरह उनका प्रेम भी सच्चा होगा विवाहित जोड़ा हमेशा एक दूसरे के सुख दुःख में साथ रहेंगे।

सपने में भगवान शिव को देखना मतलब व्यक्ति को अगर उसके मनचाहे जीवनसाथी से विवाह करना है तो उनकी इच्छा पूर्ण हो जाएगी।

यह सपना आपके मन की इच्छा पूर्ण होने का संकेत देता है आपको आपका सच्चा प्रेम मिलने का इशारा करता है। सपने में भगवान शिव को देखना मतलब व्यक्ति को अगर उसके मनचाहे जीवनसाथी से विवाह करना है तो उनकी इच्छा पूर्ण हो जाएगी।

पार्वती माता की पूजा और अर्चना करने से लड़की को भगवान शिव जैसा वर प्राप्त होता है। सपने में पार्वती माता को देखना भी बड़ा शुभ सपना होता है। पार्वती माता की पूजा करे तो उसे मनचाहा वर मिलने का आशीर्वाद मिलता है।

सावन मास में सपने में शिवलिंग देखना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इंसान के लिए यह सपना बहुत ही लाभदायी हो सकता है। सावन मास शिवलिंग की पूजा करना और उस पर जल चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते है। सावन मास में सपने में शिवलिंग देखना इसका मतलब है की भगवान शिव के आशीर्वाद से आपके परिवार में कोई खुशखबर आने वाली है। परिवार में खुशिया और समृद्धि आएगी भगवान शिव की कृपा से आपके परिवार पर आने वाला संकट दूर हो जायेगा।

इंसान के लिए भाग्य बदलने वाला सपना है सपने में शिवलिंग देखना। शिवलिंग देखना हर किसी के नसीब में नहीं होता इसका मतलब है की आपको जल्द ही किसी बड़ी कंपनी में अच्छी नौकरी मिलने वाली है।

सावन मास में सपने में साप देखना

स्वप्न शास्त्र में लिखा है की सावन मास में सपने में साप देखना शुभ माना जाता है। इस सपने से आपको संकेत मिलता है की अगर आपको किसी शत्रु से खतरा है तो जल्द ही वो खतरा टल जायेगा। साप भगवान शिव का प्रतिक है और सावन के मास में साप देखना मतलब यह सपना इंसान को हर बूरी शक्ति से बचाएगा।

सांप आपको किस अवस्था में दिखाई देता है उसके हिसाब से उसका रहस्य मिलता है। सपने में सांप देखना शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत देता है।

सपने में सावन मास में गणेश जी को देखना

यह सपना आपके लिए बहुत ही शुभ और लाभदायी सपना है। सावन मास में सपने में गणेश जी को देखना मतलब आपके सारे विघ्न दूर होने वाले है। इंसान को अगर कार्य की शरुआत में कोई विघ्न आ रहा है तो जल्द ही गणेश जी आपके सारे विघ्न दूर कर देंगे। इंसान को कार्य की शरुआत करने से पहले गणेश जी की स्थापना करनी चाहिए जिससे उनके सारे विघ्न दूर हो जायेंगे। इस सपने से आपको बड़ा ही शुभ संकेत मिलता है और आपका कार्य सफल हो जायेगा।

इंसान को कारोबार में धनलाभ होने वाला है हर रोज कार्य की शरुआत करने से पहले गणेश जी का नाम लेना चाहिए और उसकी पूजा करनी चाहिए। सपने में गणेश जी को देखना आपके जीवन में आने वाले हर दुःख और परेशानी दूर होने का संकेत है।

सावन मास में सपने में कार्तिकेय देव देखना

कार्तिकेय देव बहुत ही शक्तिशाली देव है उन्हें युद्ध और विजय के देवता के रूप में जाना जाता है। सावन मास में सपने में कार्तिकेय देव देखना यह सपना बहुत ही शुभ होता है। कार्तिकेय देव की कृपा से आपके कारोबार में अगर कोई दुश्मन नुकशान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसके साथ बुरा हो जायेगा। कार्तिकेय देव आपको व्यापार क्षेत्र में सदा आगे रखेंगे और हर कार्य में आपकी विजय होगी।

यह सपना आपको हर चुनौती को पर करने की हिम्मत और ताकत देता है आपकी सदा विजय होगी ऐसा आशीर्वाद इस सपने से मिलता है। सपने में कार्तिकेय देव को देखना मतलब आपको किसी भी प्रतियोगिता या फिर किसी के साथ कोई संघर्ष होने वाला है तो उसमे आपकी विजय होने का संकेत है।

सावन मास में सपने में नंदी बैल को देखना

शास्त्रों के हिसाब से यह सपना आपके लिए अच्छा शगुन है। सावन मास में सपने में नंदी बैल को देखना मतलब आपकी मनोकामना पूर्ण होने वाली है। नंदी बैल भगवान शिव का वाहन है और सावन मास भगवान शिव का पवित्र मास है तो ऐसा सपना आपकी हर इच्छा पूर्ति का संकेत देता है। इंसान के परिवार में अगर कोई मुसीबत है कोई सदस्य बीमार है तो जल्द ही उनका परिवार स्वस्थ हो जायेगा और सारी मुसीबत दूर हो जाएगी। आपके परिवार में खुशिया और समृद्धि आने का संकेत इस सपने से मिलता है।

शास्त्रों में कहा गया है की नंदी बैल के कान में अगर हम कोई इच्छा प्रकट करे तो जल्द ही हमारी सारी इच्छा पूर्ण कर देते है। सपने में नंदी बैल देखना मतलब आपके मन की हर इच्छा पूरी होने का समय आ गया है।

सपने में श्रावण मास को देखना सारांश

सावन मास में सपने में इंसान को महदेव, पार्वती माता, शिवलिंग, साप, नंदी बैल, गणेश जी, कार्तिकेय देव दिखाई दे तो आपके लिए भाग्य के द्वार खुल जाने वाला सपना हो सकता है। आपके लिए ऐसे सपने सुख, शांति और समृद्धि का प्रतिक हो सकता है। महादेव से जुड़ा कोई भी सपना सावन मास में दिखाई दे तो इसका मतलब है आपके जीवन की सारी परेशानी दूर होने वाली है। आपको भविष्य में सकारात्मक बदलाव और जीवन में अच्छा परिवर्तन आने का संकेत इस सपने से मिलता है। ऐसे ही सपनो के रहस्य जानने के लिए सपनो की दुनिया के साथ जुड़े रहे।

सपनो की दुनिया में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो पुराने शास्त्रों/ धार्मिक ग्रंथो/ वेदो/ पुराणों में से संग्रहित करके दी गई है। किसी भी जानकारी का प्रयोग अपनी जिम्मेदारी से करे या किसी ज्योतिष की सलाह अवश्य ले। सपनो की दुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता।

सपने में श्रावण मास FAQs

(1) सावन मास में सपने में महादेव की पूजा करने का मतलब?

इसका मतलब है की आने वाले दिनों में आपकी तरक्की होने वाली है और आपका हर कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण होगा। इस सपने से आपके जीवन में अच्छे बदलाव आएंगे और मुसीबते दूर हो जाएगी।

(2) सावन मास में सपने में शिवलिंग पर जल चढ़ाते देखने का अर्थ?

आपको इस सपने से संकेत मिलता है की आपकी आर्थिक स्थिति में जल्द ही बदलाव आएगा। भविष्य में आपकी आर्थिक सम्पति में बढ़ावा होगा जिससे आपके परिवार में भी खुशिया आएगी।

(3) सावन मास में सपने में साप दिखाई देना क्या दर्शाता है?

यह सपना आपको दर्शाता है की आपके जीवन के सारे कष्ट दूर होने वाले है। साप महादेव का ही एक प्रतिक है इस लिए यह कोई डरावना सपना नहीं है इसे शुभ सपना बताया गया है।

(4) सावन मास की विशेष बात क्या है?

श्रावण मास में माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए तपस्या की थी। इस मास में सोमवार का व्रत करने से लड़कियों को मनचाहा वर और शिव पार्वती जैसा रिश्ता बने ऐसा आशीर्वाद मिलता है।

(5) सावन मास में इतने व्रत क्यों करते है?

यह एक पवित्र मास माना जाता है क्युकी श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित किया जाता है। श्रावण मास में व्रत करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है और हमारी हर मनोकामना पूर्ण करते है।

(6) सावन मास में भगवान शिव की पूजा क्यों की जाती है?

भगवान शिव को एक आदर्श पुरुष के रूप में माना जाता है और हर अविवाहित लड़की चाहती है की उसका विवाह एक आदर्श पुरुष से हो। इस मास में अविवाहित लड़किया ज्यादातर व्रत करती है क्युकी उसे भोलेनाथ जैसा आदर्श वर प्राप्त हो।

RELATED ARTICLE

VIEW ALL